in

पाली: वैष्णव समाज वेलफेयर सोसायटी द्वारा महारुद्राभिषेक का सामूहिक भव्य आयोजन।

पाली। जतन पैलेस मे आज15 फरवरी 2026 को वैष्णव समाज (च:सं.) वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भगवान शिव की कृपा प्राप्ति एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना से महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव का अभिषेक किया गया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर एवं पवित्र गंगाजल से अभिषेक कर समस्त समाजजनों ने परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सामूहिक अभिषेक में श्री माणकचन्द दिवाकर, श्रीमती सरोज देवी पत्नी श्री जगदीश चन्द्र दिवाकर, श्रीमती पप्पू देवी पत्नी श्री माधुदास जी, श्रीमती कन्या देवी पत्नी श्री राजेन्द्र जी, श्रीमती पुष्पा देवी पत्नी श्री देवेंद्र जी वैष्णव, श्रीमती ममता देवी पत्नी श्री कमलेश वैष्णव, श्रीमती मनीषा देवी पत्नी श्री राजुदास वैष्णव, श्रीमती कंकूबाई पत्नी श्री मांगीलाल वैष्णव, श्रीमती संगीता देवी पत्नी श्री महेंद्र वैष्णव, श्रीमती विमला देवी पत्नी श्री गणपत दास वैष्णव, श्रीमती गायत्री देवी पत्नी श्री मदनदास वैष्णव, श्रीमती राधा देवी पत्नी श्री प्रवीण वैष्णव, श्रीमती सुमित्रा पत्नी श्री दिनेश वैष्णव, श्रीमती शारदा पत्नी श्री मनोहर दास वैष्णव, श्रीमती कांता देवी पत्नी श्री सोहनदास वैष्णव, श्रीमती पेपी देवी पत्नी श्री नारायणदास वैष्णव, श्रीमती मधु देवी पत्नी श्री श्यामदास वैष्णव, श्रीमती साक्षी पत्नी श्री उमेश वैष्णव, श्रीमती निशा पत्नी श्री लोकेश वैष्णव एवं श्रीमती सुशीला देवी पत्नी श्री माखनदास सहित वैष्णव समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने विश्व मंगल, समाज कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना से सामूहिक रुद्राभिषेक किया।

अंत में महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

टेंट व्यवस्था श्री देवेंद्र वैष्णव, प्रसादी जगदीश चन्द्र दिवाकर एवं आरती माधुदास जी वैष्णव के लाभार्थ सहयोग से संपन्न हुई।

वैष्णव समाज (च:सं.) वेलफेयर सोसायटी के समस्त कार्यकर्ताओ ने

सभी सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।

इस प्रकार महारुद्राभिषेक का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: मेहर परिवार द्वारा सम्मान समारोह हुआ आयोजित, दो युवाओं की एमबीबीएस उपलब्धि और पार्षद का जन्मदिन मनाया।

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: निजी बस की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल।