पाली। स्थानीय काका गार्डन में बुधवार को कांग्रेस नेता महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई के जन्मदिवस और रोहट की पूर्व प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित के पांच वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और युवाओं के भारी हुजूम ने दोनों नेताओं का अभिनंदन किया।

सेवा के संकल्प के साथ मनाया जन्मदिन
जिला कांग्रेस महासचिव आमीन अली रंगरेज़ ने बताया कि शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके फलस्वरूप 114 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इससे पूर्व सुकरलाई के निवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों ने आतिशबाजी की और दर्जनों केक काटकर खुशियां मनाईं।

विकास की उपलब्धियों को किया साझा
इस अवसर पर महावीरसिंह सुकरलाई ने जनता का आभार जताते हुए कहा, “आपका यह स्नेह मुझे दुगुने जोश के साथ जनहित के कार्य करने की शक्ति देता है।” वहीं, पूर्व प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित ने अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कोरोना काल, लंपी महामारी, जम्बूरी आयोजन और राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक जैसी चुनौतियों और सफलताओं का जिक्र किया। साथ ही, गांव-ढाणियों में सीवरेज, सीसी ब्लॉक सड़कें और स्कूलों में विकास कार्यों के लिए किए गए करोड़ों के निवेश पर प्रकाश डाला।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी
समारोह में पूर्व मंत्री संगीता बैनीवाल, जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा, मोहन हटेला, सुमेरसिंह राजपुरोहित, शोभा सोलंकी, जीवराज बोराणा सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। टीम महावीरसिंह सुकरलाई, विप्र सेना, इंटक और टेंट एसोसिएशन जैसे संगठनों ने भी सुकरलाई का साफा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान गिरधारी सिंह राजपुरोहित, संतोखसिंह बाजवा, अरुण जोशी, सज्जन बी राज, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव भंवर राव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, यशपालसिंह कुंपावत, राजेन्द्रसिंह कुंपावत, मेवाराम ओड, जीवराज चौहान, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, सुमेरपुर ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, पूर्व प्रत्याशी जस्साराम राठौड़, सिवाना के पूर्व प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित, लूणी प्रधान प्रतिनिधि हनुमानसिंह खाराबेरा, पूर्व उप प्रधान कानाराम पटेल, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हारून छिपा, जिला लोक अभियोजक सुमेरसिंह राजपुरोहित, पूर्व लोक अभियोजक एडवोकेट चन्द्रभानु राजपुरोहित,प्रकाश मेघवाल, महासचिव कालू विश्नोई, माणकलाल गर्ग, आमीन अली रंगरेज, एस सी विभाग जिलाध्यक्ष सुनील बैरवा, कांग्रेस ओबीसी विभाग अध्यक्ष गोविंद बंजारा, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमावत, पूर्व नगर अध्यक्ष इलियास चढ़वा, छोटूसिंह राजपुरोहित, जिला कांग्रेस सचिव आसिफ भाटी, शहजाद शेख, दिलीपसिंह रावलवास, मोहनसिंह हेमावास, वागराम बिश्नोई, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शकील अहमद नागौरी, राजू सोलंकी, रघुनाथसिंह मंडली, चेलाराम रारबड़ा, प्रकाश सोनी, अशोक गौड, राम राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मणराम पटेल, प्रशासक अमराराम बेनीवाल, ललित शर्मा निम्बली, जगमालराम मेघवाल खांडी, पूर्व पार्षद मोनु मेघवाल, जयसिंह राजपुरोहित, राजेंद्र मेघवाल, रिखब मरलेचा, आमीन छिपा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील रामावत, निमेश चांवरिया, अशोक वाल्मीकि, युवा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णा सांसी, फालना नगर अध्यक्ष हैप्पी मेवाड़ा, नगर निगम के पूर्व उप महापौर ललित प्रीतमानी, किशोर सोमनानी, कांतिलाल वैष्णव, लूणसिंह पुनायता, धनराज लोहार, इंटक विद्युत निगम जिलाध्यक्ष
राजेश मेवाड़ा, इंटक नगर परिषद अध्यक्ष अर्जुन चौहान, सुरेश सत्यानी, भेराराम कलाल, पुष्पराज सोनी, चंद्रपालसिंह पुनायता, असगर कुरैशी, अभाव अभियोग जिलाध्यक्ष अशोक कुलदीप, अभाव अभियोग प्रदेश सचिव राजाराम सरगरा, अल्पसंख्यक पूर्व जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, विनोद मोदी, कानाराम सिणगारी, हाजी महबूब अली, हाजी मोइनुद्दीन, मोहसीन डायर, जावेद जिलानी, फारूक रंगीला, इक़बाल शेख, ललित बामणिया, गुलाब सोढा, नजीर खान सिंधी, निजाम सोढा, आरिफ पिंजारा, आबिद कुरैशी, निमेश चंवरिया, बाबूसिंह वायद, कुंदनसिंह राजपुरोहित, जुगलकिशोर राजपुरोहित, एडवोकेट विक्रमसिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विकास राजपुरोहित, संदीपसिंह राजपुरोहित, मालमसिंह राजपुरोहित, शैतानसिंह राजपुरोहित, तरुण रावल, नेमाराम बजाड़, पूरनसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण कछवाहा, साबीर जोया, मदरसा बोर्ड पाली के पूर्व चेयरमैन इमरान खिलजी, वक्फ बोर्ड पाली जिला चेयरमैन सलीम एम डी, हाजी अहमद भाटी, कमरुद्दीन पठान, बाबू भाई मोयल, रमजान भाटी, जाहिद गौरी, दलीचंद तोशावरा, जयकिशन ढाका, नरपतसिंह जैतपुर, रणवीर सिंह राजपुरोहित, तौफीक रंगरेज, विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष प्रमोद दवे, आशीष तिवाड़ी, विप्र सेना जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सैकड़ो कार्यकर्ताओं के अलावा टीम महावीरसिंह सुकरलाई, विप्र सेना, इंटक विद्युत कर्मचारी संगठन, टेक्सी यूनियन, पाली जिला टेंट एसोसिएशन, मिल मजदूर इंटक, टिम आर आर सहित विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समाजिक संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने सुकरलाई को जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर, मिठाई खिलाकर, माला एव साफा पहनाकर बधाई हुए दीर्घायु होने की कामना दी।


