पाली जिला मुख्यालय पर कल 27/12/2025को
सुबह 11बजे कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित व पाली विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में एक विशाल अरावली बचाओ जन आंदोलन
रैली कांग्रेस कार्यालय से जिला कलेक्टर कार्यालय होते हुए गांधी मूर्ति चौराहा तक निकाल कर भाजपा सरकार की भ्रष्ट नितियों ओर जन विरोधी कार्यो के विरोध में आमजन को जागरूक किया जाएगा। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया की इस विशाल रैली में जिले के सभी कांग्रेस संगठन व पूर्व सांसद विधायक
व जिलाध्यक्ष पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व पार्षद गण एवं वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं को रैली में आकर जन जागरण अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई ने बताया कि अरावली बचाओ जीवन बचाओ अभियान हर नागरिक की जिम्मेदारी है जिससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण व जंगली जीव जंतु सहित आम आदमी के जीवन से जुड़ाव है। अगर आम आदमी जागरूक होकर अरावली बचाओ अभियान में शामिल नही होगा तों भाजपा सरकार खनन माफियाओं के साथ मिलकर अरावली को नष्ट करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेगी।इस जन जागरण रैली को हर गांव ढाणी तक पहुंचाना कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का उद्देश्य होना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभा कर अरावली बचाओ जीवन बचाओ अभियान को सफल बनाएं।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी**********
