in

होटल राॅयल अज़मेर में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैय की शान में कलाम पढ़कर लूटी वाहवाही

*ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ रह. के 814वें उर्स* पाली/अज़मेर शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैय के

मुबारक उर्स ए पाक के मौके पर वारिष्ठ उद्योगपति दानिश दीवान साहब (कालपी शरीफ़) से यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी मोहम्मद यासीन सबावत ने होटल रॉयल अजमेर में आयोजित कव्वाली प्रोग्राम में मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान की आन-बान-शान मानी जाने वाली पारंपरिक मारवाड़ी साफ़ा पहनाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया और ख़ास मेहमान नवाज़ी पेश की गई।

*हिंदुस्तान के मशहूर कव्वालों की रही शिरकत*
उर्स के मौक़े पर आयोजित तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कव्वाली कार्यक्रम में दुनियाभर के मशहूर कव्वालों ने अपनी रुहानी आवाज़ों से अमन, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब का पैग़ाम दिया। “नैन मां समाओ प्यारे ख़्वाजा जी”, “चढ़ता सूरज धीरे–धीरे ढलता है”, “तोरी सूरत से नहीं मिलती किसी की सूरत” सहित कई मशहूर कलामों की

पेशकश के दौरान पूरे स्थल का माहौल सूफियाना रंग में डूब गया और बड़ी तादाद में मौजूद अकीदतमंदों ने बड़े ध्यान और इश्क़-ए-ख़्वाजा के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।
इस दौरान समाजसेवी और युवा साथियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शोएब चौधरी, समीर गौरी, नदीम, नोमान, अमजद, रमज़ान, फ़रहान,साहिल,सोनू सहित कई समाजसेवी, युवा साथी और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने मिलकर उर्स की रूहानी फिज़ा में दुआएँ मांगी, अमन-चैन, सलामती और भाईचारे की दुआ की गई तथा बड़े कुल की रस्म अदायगी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2025 की विदाई ओर 2026का स्वागत खुशीयों की सौगात बनकर आएं

पाली: RJ22 न्यूज़ ने किया नववर्ष 2026 कैलेंडर का रिटा.एडी.एस.पी.विपिन शर्मा जी और पाली जिला भा.ज.पा.अध्यक्ष सुनील भण्डारी जी ने किया भव्य अनावरण।