in

पाली: RJ22 न्यूज़ ने किया नववर्ष 2026 कैलेंडर का रिटा.एडी.एस.पी.विपिन शर्मा जी और पाली जिला भा.ज.पा.अध्यक्ष सुनील भण्डारी जी ने किया भव्य अनावरण।

पाली। RJ22 न्यूज़ हमेशा अपने पाठकों को बेहतर, उपयोगी और नवीन सामग्री देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। इसी कड़ी में RJ22 न्यूज़ द्वारा नववर्ष 2026 के अवसर पर एक आकर्षक और उपयोगी कैलेंडर तैयार किया गया है। इस कैलेंडर की कुल 7 हजार प्रतियां मुद्रित करवाई गई हैं, जिन्हें पाली जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, फैक्ट्रियों, दुकानों सहित आम पाठकों को भी निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

पाठकों को यह कैलेंडर एक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक खेल के माध्यम से पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा, जिससे नववर्ष 2026 की शुरुआत रोचक और यादगार बन सके।

RJ22 न्यूज़ इस अवसर पर अपने सभी प्रायोजकों का विशेष आभार व्यक्त करता है, जिनके आर्थिक सहयोग से इस कैलेंडर का प्रकाशन संभव हो पाया।

आज 1 जनवरी 2026 को RJ22 कैलेंडर का विधिवत अनावरण रिटायर्ड एडिशनल एसपी श्री विपिन शर्मा जी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुनील भंडारी जी द्वारा किया गया,इस अवसर पर RJ22 न्यूज के प्रबंधन निर्देशक एंव ब्यूरो चीफ मोहम्मद जाहिद गौरी भी मौजूद रहे।

RJ22 न्यूज़ टीम हमेशा अपने पाठकों तक त्वरित और विश्वसनीय समाचार पहुंचाने के साथ-साथ समय-समय पर कुछ नया और बेहतर करने के लिए सतत प्रयासरत है।

इस अवसर पर टीम RJ22 की ओर से मोहम्मद जाहिद गौरी, अकरम खान, सैय्यद फैय्याज बुखारी, सागरिका जैन, निजाम तंवर, यशवंतराज सोनी, विशाल पांडे, किशन दास सहित पूरी टीम ने सभी पाठकों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होटल राॅयल अज़मेर में आयोजित कव्वाली कार्यक्रम ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैय की शान में कलाम पढ़कर लूटी वाहवाही

न्यू ईयर 2026 का राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल ने किया सैलीब्रेशन बच्चों ने रंग जमाया