in

नागौरी तेलियान समाज की बैठक संपन्न, लुकमान खोखर निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

पाली। शहर के नागौरी तेलियान समाज की एक अहम और ऐतिहासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकता और अखंडता की मिसाल पेश करते हुए लुकमान खोखर को सर्वसम्मति से निर्विरोध का अध्यक्ष चुना गया।

बैठक में समाज के बुजुर्गों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भाईचारे और इत्तेहाद का माहौल देखने को मिला, जहाँ सभी ने एकमत होकर लुकमान खोखर के नाम पर अपनी सहमति जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लुकमान खोखर ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझ पर जो भरोसा जताया गया है, मैं उस पर पूरी ईमानदारी और नेक नीयत के साथ खरा उतरने की कोशिश करूँगा। मेरा लक्ष्य समाज की खिदमत करना और इसे तरक्की की नई राह पर ले जाना है।”

इस अवसर पर हाजी सलीम गौरी, हाजी उस्मान खोखर, निसार अहमद खत्री, अब्दुल हमीद गौरी, सलीम खत्री, बाबू भाई पार्षद, आरिफ गौरी, मोहसिन खत्री पार्षद, इकरामुद्दीन, अमीन गौरी, रऊफुद्दीन खोखर सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठों ने खोखर को मुबारकबाद देते हुए उनके सफल कार्यकाल की दुआ की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर कांग्रेस अध्यक्ष व मुस्लिम समाज सदर हकीम भाई ने किया नववर्ष 2026कलैन्डर का भव्य विमोचन

होम गार्ड जवान व समाजसेवी अर्जुन लाल सरगरा की हार्ट अटेक से मौत