in

किसान केसरी जननायक स्वर्गीय बलदेव राम जी मिर्धा की 137वीं जयंती कल मनाई जाएगी

पाली जिला मुख्यालय पर कल 17/1/2026 प्रातः जिला कलेक्टर कार्यालय के

पास किसानों के मसीहा किसान केसरी स्व* बलदेव राम जी मिर्धा की 137वीं जयंती श्रध्दा के साथ जनप्रतिनिधियों की मोजुदगी में मनाई जाएगी।किसान हितैषी हमेशा किसानों के हितों के लिए राजा रजवाड़े व जागीरदारों ओर मोजूदा सरकार से संघर्ष कर किसानों को उनके हक अधिकार दिलाने में अग्रणी भूमिका में रहे।

स्व* बलदेव राम मिर्धा का जन्म 17जनवरी 1889को हुआ था।आपने अपनी जिंदगी भोलेभाले गरीब किसानों के उत्थान ओर उनकी जमीनों का हक दिलवाने में मुख्य भूमिका निभाई।आपने राजा रजवाड़े के समय रियासतों में पुलिसिंग व्यवस्था में एक अदम्य योद्धा के रूप में काम कर डाकूओं का सफाया किया।

ओर मुल्क की आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार समय सेटलमेंट कानून के तहत छठा हिस्सा कानून लागू करवा कर किसानों की जमीनों को दर्ज़ करवा कर कब्जा दिलवाया।उस वक्त 31सदस्यों की कमेटी का गठन हुआ था जिसमें 27जागीरदार व सिर्फ 4सदस्य किसानों के बनाएं गये थें।आपने संघर्ष कर किसानों की आवाज उठाई ओर हक़ अधिकार दिलाए।ओर समय समय पर किसानों की पुरे मारवाड़ क्षेत्र व सांचौर बाड़मेर फलोदी क्षेत्र में सभा कर जागरूकता अभियान चलाया। ज्ञात रहे पाली जिला मुख्यालय पर स्वर्गीय बलदेव राम जी मिर्धा की पहली मुर्ती कलेक्टर कार्यालय के तिराहे पर सर्किल का नामकरण कर स्थापित लोकप्रिय विधायक श्री भीमराज भाटी के अथक प्रयासों से स्थापित की गई थी।जिसका अनावरण छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के हाथों से किया गया था। स्वर्गीय मिर्धा कांग्रेस में सम्मानित सदस्य के तौर पर कार्य करते थे ओर गांव गांव जाकर दो बैलों की जोड़ी को वोट देने की अपील किया करते थे।

आपकी आवाज पर प्रदेश ओर देश के किसान एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया करते थे।ओर एक आव्हान पर लाखों की संख्या में किसान इकठ्ठा हो जाया करते थे।आज भी किसान वर्ग सहित सभी वर्गों के लोग किसान पुरोधा स्वर्गीय बलदेव राम जी मिर्धा को सम्मान ओर श्रध्दा से याद करतें हैं।बहुत ही बिरले होते हैं ऐसे शख्स जो जन्मों जन्मों तक दिलों में राज करते हैं।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी**********

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मतदाता सूची से नाम काटना लोकतंत्र की हत्या, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी: शिशुपाल सिंह निंबाड़ा

सोजत में आर.जे.22 न्यूज के नववर्ष 2026 कैलेण्डर का भव्य विमोचन, विधायक शोभाजी चौहान रहीं मुख्य अतिथि।