पाली जिला मुख्यालय पर
*वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 428 वी पुण्यतिथी सोमवार को*

पाली 18जनवरी । हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथी 19 जनवरी को श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी ।
महाराणा प्रताप जन्मस्थली विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट शैतानसिंह सोनिगरा एवं संयोजक उगमराज सांड ने बताया कि माता जयवंता देवी के बेटे और पाली के दोहिते हिंदुआ सूरज वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 428 वी पुण्यतिथी उनके जन्मस्थल जूनी कचहरी धानमंडी स्थित पाली गढ़ में सोमवार 19 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी । इस अवसर पर समिति सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी ।
समिति सचिव चंपालाल सिसोदिया एवं सह सचिव रितेश छाजेड़ ने बताया कि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की पुण्यतिथी अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण सहित दर्जनों हिन्दू संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे । जन्मस्थली स्मारक स्थल की सम्पूर्ण सफाई के लिए समिति द्वारा नगर निगम से निवेदन किया गया है । कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु समिति के अनोपसिंह चौहान,कुलदीपसिंह सोनिगरा,तरुणसिंह चौहान, प्रकाश शर्मा,प्रदीप कच्छवाह, गौतमचंद यति,मुकेश भंसाली, दौलाराम पटेल, क्षेत्रीय पार्षद विकास बुबकिया, राधेश्याम चौहान सहित दर्जनों सदस्यगण जुटे हुए ।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
