in

सोजत में मजदूर-ठेकेदार विवाद ने लिया हिंसक रूप, काका चौराहे पर करीब 20 मिनट चला लाठी-डंडों का तांडव।

सोजत। शहर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मजदूरों और एक ठेकेदार के बीच हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना शहर के व्यस्त काका चौराहे की है, जहां करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से एक दुसरे पर हमला किया।

इस दौरान चौराहे पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला और आमजन में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे ठेकेदार शंभूराम और मजदूरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कुछ लोगों ने पत्थर भी फेंके, जिससे चौराहे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग डर के कारण इधर-उधर भागते नजर आए और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर सोजत थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष घटनास्थल से फरार हो चुके थे। सोजत थाने के ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बाद में पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच की तो पता चला कि झगड़े में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनके सिर में चोटें आई थीं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

पूछताछ के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने का लिखित में राजीनामा कर लिया। पुलिस ने दोनों को भविष्य में इस तरह की घटना दोहराने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बारिश बनी कंगारुओं की दुश्मन, ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जिंबॉब्वे सुपर-8 में।