in

पाली में RJ22 के वरिष्ठ रिपोर्टर सैय्यद फैय्याज बुखारी का सम्मान, लेटेस्ट मोबाइल फोन किया भेंट।

पाली। शहर में कल रात एक गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सैय्यद फैय्याज बुखारी को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर RJ22 पोर्टल की ओर से उन्हें साफा और माल्यार्पण कर उपहार स्वरूप एक आकर्षक लेटेस्ट मोबाइल फोन भेंट किया गया।

सैय्यद फैय्याज बुखारी वर्षों से खबरनवीस के रूप में पाली शहर का जाना-पहचाना नाम हैं और वे RJ22 पोर्टल के संस्थापक सदस्यों में भी शामिल हैं। अपनी तेज, सटीक और त्वरित रिपोर्टिंग शैली के कारण उन्होंने हमेशा RJ22 के पाठकों को स्थानीय से लेकर अहम मुद्दों तक हर खबर से रूबरू रखा है।

RJ22 द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पोर्टल के प्रबंध निदेशक मोहम्मद जाहिद गौरी, MD अकरम खान, हाजी मोहम्मद अनवर चौहान (सुहाना), इंसाफ सोलंकी, कलीम अख्तर, मेहबूब भाई छिपा, रियाज अली चूड़ीगर, तुराब अली रंगरेज, इरफान अली रंगरेज सहित अनेक पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने सैय्यद फैय्याज बुखारी की मेहनत, निष्ठा और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पत्रकार ही समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। सम्मान मिलने पर सैय्यद फैय्याज बुखारी ने RJ22 प्रबंधन का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत का दबदबा कायम: पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी शिकस्त- ईशान किशन के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

पाली एनएसयूआई में नई ऊर्जा, गणपत पटेल संभालेंगे कमान