in

सुमेरपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल वैन ने 3 साल की मासूम को कुचला, मौके पर मौत- ड्राइवर फरार, गुस्साए लोगों ने डेढ़ घंटे लगाया। जाम।

पाली जिले के सुमेरपुर में मंगलवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 3 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के खेड़ा देवी मंदिर के पास कोलीवाड़ा रोड पर करीब 12 बजे हुआ, जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

         मृतक बच्ची

क्या है पूरा मामला?

खेड़ा देवी मंदिर के पास निवासी केसाराम माली की बेटी तानिया (3) को एक निजी स्कूल वैन ने कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक वैन तेज रफ्तार में गली से निकल रही थी। टक्कर के बाद बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वैन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई…

सदर थाने की एसआई ललिता मीणा ने बताया कि पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वैन को कब्जे में लेकर सुमेरपुर सिटी थाने में खड़ा करवा दिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

गुस्सा और जाम..

घटना से आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने सड़क पर धरना दे दिया। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में भारी वाहन और स्कूल वैन तेज गति से आते-जाते रहते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रही। पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए और रास्ता खुलवाया गया।

परिजनों का आरोप बच्ची के चाचा ने कहा—

“ये स्कूल वैन मोहल्ले में तेज स्पीड से चलती हैं, जबकि इनमें बच्चे भी बैठे रहते हैं। हादसों की आशंका हमेशा रहती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टी20 वल्डकप 2026:शान के साथ भारत का सुपर-8 में प्रवेश, सेमीफाइनल की दौड़ हुई रोमांचक।

हिलाल कमेटी ने किया एलान आज होगी नमाज ए तरावीह व सहरी