in

ऋषिकेश से संतों का दल सोजत पहुंचा, 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ में लिया भाग।

सोजत। देवभूमि ऋषिकेश से संत-महात्माओं का एक पावन दल सोजत पहुंचा, जहां उनका श्रद्धा और भक्ति के साथ स्वागत किया गया। यह संत मंडल वैष्णव सम्प्रदाय के जगत गुरु दिगम्बर अखाड़ा के प्रमुख आचार्य योगानंद देवाचार्य स्वामी श्री दयाराम दास जी महाराज के नेतृत्व में सोजत आया।

संतों का यह दल सोजत स्थित श्रीराम कौशल्या गार्डन (दवे फार्म हाउस) में आयोजित 41 दिवसीय अखंड रामायण पाठ में भाग लेने के लिए पहुंचा।

इस दौरान जगत गुरु स्वामी श्री दयाराम दास जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है, इसे परोपकार में लगाकर ही सार्थक बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विश्व में सच्ची शांति केवल भगवान श्रीराम के बताए मार्ग पर चलकर ही संभव है। उनके अनुसार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से बढ़कर मर्यादा का पालन करने वाला कोई नहीं हुआ, वहीं हनुमान जी जैसी निष्काम भक्ति का उदाहरण भी दुर्लभ है।

जगत गुरु ने यह भी बताया कि उनके सानिध्य में ऋषिकेश में पिछले 32 वर्षों से अखंड ज्योति एवं रामायण पाठ निरंतर चल रहा है, जो आस्था और भक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।

उल्लेखनीय है कि संतों का यह दल हाल ही में जयपुर में आयोजित धर्म संसद में भाग लेने के बाद सोजत पहुंचा। इस अवसर पर गोपाल दास जी महाराज, बालक दास, हरिओम दास, प्रमोद दास, गिरिजेश, गिरीराज, दशरथ तिवारी, श्याम सिंह, सुरेंद्र अग्रवाल, कैलाश दवे, गणपत गहलोत, विशाल दवे, विकास टांक, गोरधन लाल गहलोत, गोपीकिशन टांक, सुरेश पंवार, निर्मल, रामदेव सोनी, तिलोक वैष्णव, रमेश घांची, शांति लाल, लक्ष्मण भाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत सिटी में माली समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, मई में होगा आयोजन।