in

पाली में सूने मकान को बनाया निशाना, रामदेवरा गए परिवार के घर लाखों की चोरी।

पाली। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके का है, जहां रामदेवरा दर्शन के लिए गए एक परिवार के सूने मकान को चोरों ने निशाना बना लिया।

जानकारी के अनुसार, वीर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जयराम पुत्र मदनराम माली 2 अप्रैल को अपने परिवार सहित रामदेवरा दर्शन के लिए गए थे। पीछे से बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाल डाला। 4 अप्रैल को जब परिवार वापस लौटा तो बाहर से गेट का ताला सही सलामत मिला, लेकिन अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए—पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

परिवार के बड़े सदस्य जवरीलाल ने बताया कि चोर करीब दो तोला सोना, सवा किलो चांदी के गहने और 20 हजार रुपए नकद ले गए। कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपए की चोरी का अनुमान है।

घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर थाने से एएसआई राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एमओबी (मोडस ऑपरेंडी ब्यूरो) टीम को भी बुलाया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि चोर किस रास्ते से घर में दाखिल हुए और क्या किसी ने पहले से घर की रेकी की थी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में SI भर्ती परीक्षा: लेट पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, कड़ी जांच के बीच हुई परीक्षा।

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: पेट्रोल पंप के पास कार में जिंदा जला व्यापारी।