in

बेटियों का सशक्तिकरण ही विकसित भारत की नींव – कीर्ति राजेश तंवर

बेटियों कसोजत में ‘पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान जागृति सप्ताह’ के समापन पर बीजेपी जिला मंडल अध्यक्ष ने योजनाओं की दी जानकारी

सोजत (पाली) | 10 अप्रैल, 2026 जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग, पाली के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत में ‘पन्नाधाय सुरक्षा सम्मान जागृति सप्ताह’ का समापन समारोह आयोजित किया गया। उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर कविता ने की।

बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक जागृति पर जोर

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र (PSSK) की प्रबंधक प्रियंका व्यास ने बताया कि 6 से 11 अप्रैल तक चले इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य 19 अप्रैल को आने वाली अक्षय तृतीया (आखातीज) पर होने वाले बाल विवाहों को रोकना है। उन्होंने छात्राओं को बाल विवाह के विरुद्ध सामाजिक और मानसिक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति की जानकारी

भाजपा जिला मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे कालीबाई भील स्कूटी योजना, छात्रवृत्ति योजना और लाडो प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की दीपिका शर्मा, पूर्णिमा सोनी और हेमलता ने बालिकाओं को कौशल विकास और शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य बनाने के गुर सिखाए।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण और सुरक्षा मंत्र

विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत ने बालिकाओं को ‘सेल्फ डिफेंस’ की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बाल अधिकारिता विभाग के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह राठौड़ और परामर्शदाता रेणुका जोशी ने साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल सुरक्षा और अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने के टिप्स दिए।

प्रमुख हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी:

1930: साइबर अपराध सहायता

1098: चाइल्ड हेल्पलाइन

112: आपातकालीन सेवा

181: सीएम हेल्पलाइन

460 बालिकाओं ने ली बाल विवाह रोकने की शपथ

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्यामा चारण ने ‘राजकोप सिटीजन ऐप’ के महत्व को समझाया। सुधा सीरवी ने उपस्थित 460 बालिकाओं और स्टाफ को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई। अंत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का केक काटकर और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जंक्शन में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न: ‘स्मार्ट बने, अपराध से रहें दूर’ का संदेश।