in

मारवाड़ जंक्शन में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न: ‘स्मार्ट बने, अपराध से रहें दूर’ का संदेश।

मारवाड़ जंक्शन। क्षेत्र के श्री तुलसी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय- कंटालिया एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- राडझालरा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना रहा।

इस अवसर पर न्यायालय मारवाड़ जंक्शन की तालुका विधिक सेवा समिति की PLV/अधिकार मित्र रेखा व्यास ने विद्यार्थियों को मोबाइल के बढ़ते उपयोग से जुड़े अपराधों और उनके खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के समय में मोबाइल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन विशेषकर युवा वर्ग अधिक प्रभावित हो रहा है।

विद्यार्थियों को सचेत करते हुए उन्होंने कहा कि अनचाही वेबसाइट्स और सोशल मीडिया का गलत उपयोग मानसिक तनाव को बढ़ाता है। इसलिए मोबाइल का संतुलित और सुरक्षित उपयोग करना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि किसी भी स्थिति में ओटीपी, फोटो या व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह निषेध अभियान, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, वीर परिवार सहायता योजना, नालसा हेल्पलाइन 15100, ‘कोर्ट वाली दीदी’ सुझाव/शिकायत पेटी सहित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में संस्था प्रधान प्रकाश सिंह, रविन्द्र सिंह, साँवल प्रभात व्यास सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक कर उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में विधायक शोभा चौहान का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

बेटियों का सशक्तिकरण ही विकसित भारत की नींव – कीर्ति राजेश तंवर