in

सोजत में महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती धूमधाम से मनाई, निकली वाहन रैली और छात्राओं को वितरित की शैक्षणिक सामग्री।

सोजत। माली समाज द्वारा समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जैतारणिया दरवाजा स्थित माली समाज भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां संत शिरोमणि लिखमीदास जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई तथा महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष चम्पालाल सांखला, चौधरी गोरधनलाल गहलोत, देवीलाल सांखला, गणपतसिंह पालरिया, ताराचंद सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संरक्षक ताराचंद टांक एडवोकेट, डॉ. आनंदीलाल भाटी एडवोकेट, माली समाज अधिकारी-कर्मचारी कल्याण संस्था के अध्यक्ष मिश्रीलाल सांखला सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

जयंती के उपलक्ष्य में माली समाज भवन से वाहन रैली निकाली गई, जो मुख्य बाजार, एसडीएम कोर्ट, मेला चौक होते हुए ज्योतिबा फुले पार्क पहुंची। वहां स्थापित फुलेबा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। रैली के दौरान आशाराम चौहान द्वारा भगवान शंकर का स्वरूप धारण करना आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपी और पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रेमचंद परिहार, ताराचंद टांक एडवोकेट, डॉ. आनंदीलाल भाटी और चौधरी ताराचंद टांक ने महात्मा फुले के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

शिक्षक ओमप्रकाश सोलंकी ने समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। वहीं चौधरी ताराचंद सैनी ने सरकार से फुले दंपति को भारत रत्न देने की मांग रखी। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष चम्पालाल सांखला ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडावल में स्वर्णकार समाज की पहली जिला बैठक, तीन अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण का नया युग, सोजत विधायक शोभा चौहान ने की प्रेस वार्ता