सोजत। सोजत विधानसभा क्षेत्र के सोजत मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश मंत्री अजीत मांडन एवं मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे भारत के संविधान निर्माता होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के प्रणेता थे।
उन्होंने जीवनभर छुआछूत, जातिवाद जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष किया और गरीब, दलित व शोषित वर्ग को उनके अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य किया। उनका जीवन आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मोहन जाट, जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, उदयपुर जिला प्रभारी जुगल किशोर निकुम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, महामंत्री हीरालाल कांठेर, तरुण सोलंकी, नरपत सिंह सोढा, दीपक पंवार, जितेंद्र व्यास, महेंद्र टांक, सुरेश अग्रवाल, राकेश पंवार, डॉ. महेश सोनी, रामगोपाल गहलोत, नवीन शर्मा, हनुमान सिंह, राकेश खींची, जगदीश निकुम, धीरज नागौरा, राकेश भटनागर, राजेंद्र शर्मा, मदन मोदी, नरपत सिंह राव, प्रकाश राठौड़, ओम प्रकाश वैष्णव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


