in

डिजिटल स्कूल का सपना हुआ साकार, भामाशाह ने भेंट किया डिजिटल बोर्ड।

मारवाड़: मारवाड़ विधानसभा क्षेत्र की अरावली तलहटी में स्थित अंतिम छोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बभाण में डिजिटल शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

भामाशाह के सहयोग से विद्यालय को इंटरैक्टिव डिजिटल पैनल बोर्ड भेंट किया गया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।

विद्यालय के अध्यापक अमरचंद सामरिया ने बताया कि झीन्झार्डी ग्राम पंचायत के पारडी गांव के एनआरआई भामाशाह श्री भवरसिंह पारडी ने बच्चों के अध्ययन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह डिजिटल पैनल बोर्ड प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि यह इंटरैक्टिव बोर्ड बच्चों की पढ़ाई को रोचक और प्रभावी बनाएगा तथा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर भाजपा सिरियारी मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत, भामाशाह भंवर सिंह पारडी, कैलाश सिंह पारडी, भाजपा महामंत्री एवं पूर्व सरपंच मनोहर सिंह बभाण, उपाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रावत, बूथ अध्यक्ष देवी सिंह झीन्झार्डी, बाबू सिंह बभाण, निम्ब सिंह, वार्ड पंच, श्रवण सिंह, गोपाल सिंह धारेश्वर, तेज सिंह वरोद, उम्मेद सिंह बभाण, नारायण सिंह बभाण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अमरचंद सामरिया द्वारा किया गया। उपस्थित सभी जनों ने भामाशाह के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भाजपाइयों ने दीप जलाकर बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि।

सोजत: धूमधाम से मनाई गई श्री सेन जी महाराज की 726वीं जयंती, भव्य शोभायात्रा निकली।