सुमेरपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन सृजन अभियान के तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के निर्देशानुसार, तथा सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के मार्गदर्शन में पाली जिला कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।

जिला कांग्रेस कमेटी (खेल प्रकोष्ठ) पाली के जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कुल 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें 9 ब्लॉक अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव एवं 5 सचिव शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्रकाश (पाली देहात), अजयपाल चौधरी (सुमेरपुर), विकास कुमार (बाली), सोहनलाल (रोहट), महेंद्र (मारवाड़), हरि सिंह (रानी), नारायण चौहान (देसूरी), मोहम्मद इमरान खिलजी (पाली शहर) एवं मुस्तकीम रजा (सोजत) को नियुक्त किया गया है।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद दिनकर (किरवा), सायर नीर (गुड़ा एंदला), सोहनलाल चौधरी (डिंगाई), अरशद राजा (बाली), नगाराम चौधरी (अणेवा), दीपक बावरी (सादड़ी), मुकेश कुमार (लापोद) एवं मोहम्मद जुनेजो खान (सोजत) को जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव पद पर बगदाराम (धना), सकाराम मीणा (कोसेलाव), फैजान अली (आउवा), केशर पुरी (शिवतलाव), अलकेश परिहार (कुमटिया), हीरालाल (धनला) एवं मनोज कच्छावा (आना) को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सचिव पद पर मुकेश (धना), नरपत मीणा (सादड़ी), श्रवण कुमार, सुरेश (भांचुंदा) एवं कानाराम (दिवदी) को शामिल किया गया है।
जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया ने नियुक्तियों पर हरिशंकर मेवाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत बनाने एवं क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए


