in

बगड़ी: अम्बेडकर जयंती पर प्रथम प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित।

बगड़ी से आरीफ गौरी कि रिपोर्ट।

बगड़ी नगर/ पाली। कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर की पुरानी धाम पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति बगड़ी नगर के तत्वावधान में प्रथम प्रतिभावान एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर 1008 संत शिरोमणि डॉ. ओम आचार्य (केवल अपोक्ष आश्रम, सोजत सिटी) एवं अर्जुन दास महाराज सांडिया सहित कई संत-महात्माओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर संत ओम आचार्य, महंत रामदेवरा बगड़ी गुमान गिरी, बगड़ी प्रशासक भुंडा राम चौधरी, मजदूर संघ नेता सुरेंद्र सांखला एवं सीनियर सेकंडरी विद्यालय के प्रधानाचार्य भगाराम सेणचा सहित वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

अंबेडकर विचार मंथन के दौरान बच्चों की शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक समरसता पर विशेष जोर दिया गया। समारोह में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा सत्र 2025-26 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 14 छात्र-छात्राओं एवं एक राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा को स्मृति चिन्ह, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों को साफा पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में समाजसेवी कालूराम मेवाड़ा, श्याम एम. जोशी, बगड़ी थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह शेखावत, हीरालाल मेवाड़ा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण गहलोत, डायाराम माली, महेंद्र मेवाड़ा, रमेश भट्ट, राकेश पंचारिया एवं सज्जन राज गर्ग सहित अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में अंबेडकर सेवा समिति के संरक्षक व्याख्याता गजेंद्र गर्ग, अध्यक्ष सुनील कुमार बालेटिया सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील कुमार चौहान ने किया।

अंत में तरुण कुमार गर्ग की ओर से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना एवं समाज में शिक्षा और जागरूकता का संदेश फैलाना रहा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्मार्ट बने, अपराध से रहें दूर — विधिक साक्षरता शिविर संपन्न।

सुमेरपुर: कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, 29 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी।