in ,

स्मार्ट बने, अपराध से रहें दूर — विधिक साक्षरता शिविर संपन्न।

मारवाड़ जंक्शन। ग्राम पंचायत चिरपटिया में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं नरेगा स्थल पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सचेत करना रहा।

इस अवसर पर न्यायालय मारवाड़ जंक्शन तालुका विधिक सेवा समिति के PLV/अधिकार मित्र मोहम्मद आसिफ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते उपयोग के साथ-साथ उससे जुड़े अपराधों और खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आजकल मोबाइल के माध्यम से होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनका सबसे अधिक असर युवा वर्ग पर पड़ रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि अनचाही वेबसाइट्स और सोशल मीडिया का गलत उपयोग मानसिक तनाव को बढ़ाता है। ऐसे में कई बार बच्चे गंभीर मानसिक समस्याओं तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने मोबाइल का संतुलित एवं सुरक्षित उपयोग करने, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहने तथा ओटीपी, फोटो या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही किसी भी धोखाधड़ी या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने का आह्वान किया।

शिविर में निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह निषेध अभियान, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, वीर परिवार सहायता योजना, नालसा हेल्पलाइन 15100, “कोर्ट वाली दीदी” सुझाव/शिकायत पेटी तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के संस्था प्रधान आबिद खान सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक बनाकर उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: अम्बेडकर जयंती पर सोजत युथ ग्रुप की हुई बैठक, ‘परिंडा अभियान’ शुरू करने का लिया निर्णय।

बगड़ी: अम्बेडकर जयंती पर प्रथम प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित।