सोजत। मेहंदी नगरी सोजत के युवा नेता एवं प्रदेश अल्पसंख्यक कोऑर्डिनेटर इरशाद सिलावट का जयपुर स्थित PCC में भव्य स्वागत किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आयोजित संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौबदार ने सिलावट को माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने सिलावट की पार्टी के प्रति समर्पित भावना की सराहना करते हुए कहा कि संगठन को ऐसे ऊर्जावान और प्रतिबद्ध युवा कार्यकर्ताओं की आवश्यकता है।
सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह सम्मान सोजत क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गया। सिलावट के सम्मान पर सोजत सहित पूरे जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती और संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

