in

पाली में मंदिर के बाहर अठखेलियाँ करते दिखा 10 फीट लंबा नाग-नागिन का जोड़ा, श्रद्धालु रह गए हैरान।

पाली। जिले के ठाकुरला-रनिया बेरा क्षेत्र स्थित मामाजी मंदिर के बाहर शनिवार सुबह एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब करीब 10 फीट लंबे नाग-नागिन के जोड़े ने श्रद्धालुओं को हैरान कर दिया। मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने जैसे ही इस जोड़े को अठखेलियां करते देखा, तुरंत अपने मोबाइल कैमरों में इस दुर्लभ नजारे को कैद कर लिया।

स्थानीय निवासी ओमप्रकाश राजपुरोहित के अनुसार, यह नाग-नागिन का जोड़ा काफी बड़ा और आकर्षक था, जो करीब एक घंटे तक मंदिर परिसर के आसपास नजर आया।

उन्होंने बताया कि यह जोड़ा पहले भी कई बार यहां देखा जा चुका है, खासकर मंदिर के पास स्थित कुएं के आसपास।

शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु—बंशीलाल, हरीसिंह, अर्जुनसिंह, भावेश और धनसिंह—ने भी इस अद्भुत दृश्य को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। नाग-नागिन को शांत भाव से घूमते देख लोगों में कौतूहल और श्रद्धा दोनों का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि अब तक इस जोड़े ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में डर के बजाय इसे शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। मंदिर परिसर में इस तरह का दृश्य लोगों के लिए आस्था और प्रकृति के अद्भुत संगम का प्रतीक बन गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के दुर्लभ दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं, जिससे यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में सजी ‘गीतों भरी शाम’, सुरों के साथ महान गायकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

पाली जिले की बेटियों का कमाल: RAS 2024 में चमकी प्रतिभा, घर-घर जश्न का माहौल