in

पाली में सनसनी: नशे में ड्राइवर ने खाई में उतरे ट्रेलर को खुद लगाई आग, चार दमकलों ने पाया काबू।

पाली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां कोयले की चूरी से भरा एक ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गया। हादसे के बाद गुस्से में आए ड्राइवर ने खुद ही ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया।

घटना सांडेराव थाना क्षेत्र के ढोला के पास की है। सूचना मिलते ही एएसआई कपूराराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां ट्रेलर धू-धू कर जल रहा था। तुरंत दमकलकर्मियों को बुलाया गया।

पुलिस के अनुसार ट्रेलर चालक दीपक पुत्र धर्मराज नशे की हालत में था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक को भी चोटें आईं। उसने कई बार ट्रेलर को वापस सड़क पर लाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर गुस्से में आकर उसने ट्रेलर में आग लगा दी।

आग इतनी भीषण थी कि पाली सहित आसपास के क्षेत्रों से चार दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया है। मामले की जांच जारी है।

इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया और लापरवाही व नशे में ड्राइविंग के खतरों को एक बार फिर उजागर कर दिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत रोड पुलिस ने कायम की मिसाल: मेस कर्मी की बेटियों की शादी में भरा 2 लाख का मायरा।

सोजत में दर्दनाक घटना: तालाब किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी।