सोजत में आयोजित एक धर्म सभा में संत पांचाराम महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम के नाम का सुमिरन ही मनुष्य जीवन को सफल बनाने का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से राम नाम जप करने से व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है और आत्मिक शांति प्राप्त होती है।

गुरुवार सायंकाल दिनेश सांखला के निवास पर आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए संत ने बताया कि इस संसार में भगवान के नाम का स्मरण ही मनुष्य को सही दिशा देता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भक्ति को अपनाएं और सत्संग से जुड़ें।

इससे पूर्व संत पांचाराम महाराज का बैंड-बाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्हें रथ में विराजित कर भव्य बधावणा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम वाटर बस रोड स्थित नया पुरा माली समाज भवन में आयोजित हुआ।

धर्म सभा के दौरान संत ने जीवन को सफल बनाने के कई सरल उपाय बताए और सदाचार, सेवा व भक्ति का महत्व समझाया।

इस अवसर पर राजेश सांखला, दिनेश सांखला, महेश सांखला, मुकेश सांखला, अंजलि सांखला, आरती सांखला, तारा सांखला, सरिता सांखला, रेखा सांखला, झिलमिल सांखला सहित अनेक श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर संत का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सभा में राजाराम महाराज, राजकुमार चौधरी, देवीलाल सांखला, मंगलाराम टक, हुकमाराम गठेला (मेड़ता सिटी), सत्य प्रकाश (लूणकरणसर), गोपीराम (खारोल वास), मंजू सांखला, प्रिंस सांखला, हेमाराम भाटी, नंदकिशोर परिहार, धनपत टाक, रामचंद्र टाक, पवन सांखला, इंदिरा देवी टाक, साध्वी ब्रह्मा जी, सावित्री शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

