in

सोजत में बड़ा हादसा टला: ट्रॉमा सेंटर के पास एंबुलेंस पोल से टकराई, कोई जनहानि नही हुई।

सोजत शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब ट्रॉमा सेंटर के पास एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल मौके पर ही टूट गया।

हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई एहतियातन बंद कर दी गई। टक्कर में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि एंबुलेंस चालक पूरी तरह सुरक्षित है और उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

प्रशासन और बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त पोल को हटाने व बिजली व्यवस्था बहाल करने का काम शुरू किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली भाजपा के ‘शक्ति केंद्र’ का भव्य उदय; कल मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

सोजत में गूंजा गौ सम्मान का स्वर: गौ पुत्रो ने विशाल रैली निकाल कर गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की।