सोजत। शहर सोमवार को गौ भक्ति और जनजागरण के रंग में रंगा नजर आया, जब गौ सम्मान अभियान के तहत गौपुत्र सेना और सैकड़ों गौ प्रेमियों ने विशाल रैली निकालकर गौवंश संरक्षण को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।
जैतारणिया दरवाजा के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होने लगे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए गौ भक्तों का हुजूम ‘गौ माता को राष्ट्रमाता बनाओ’ और ‘गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाओ’ जैसे नारों के साथ आगे बढ़ा। पूरे शहर में रैली के दौरान उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
रैली जैतारणिया दरवाजा से शुरू होकर जौहरी बाजार, चारभुजा मंदिर चौराहा, धानमंडी, सब्जीमंडी, मुख्य बाजार, राजपोल गेट और महावीर सर्किल होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची। मार्गभर लोगों ने जगह-जगह रैली का शहरवासियों द्वारा स्वागत भी किया, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
एसडीएम कार्यालय पहुंचकर गौ प्रेमियों ने तहसीलदार डॉ. दिलीप सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और अलग से गौ मंत्रालय बनाने जैसी प्रमुख मांगें शामिल की गईं।
रैली में संत गोविंदनंदगिरि जी महाराज, पूर्णानंदगिरि जी महाराज, अर्जुनदास जी महाराज, संत राधावल्लभ जी महाराज, गौ सम्मान तहसील प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, एडवोकेट मानवेंद्र भाटी, पार्षद योगेश कुमार लकी, बालकिशन उणेचा, जीत मेवाड़ा, अमन सोनी, मोहित मेवाड़ा, भरत वैष्णव, पार्षद लकी जोशी, धर्मेंद्र गर्ग, जयदेव मेवाड़ा, उत्तम प्रजापत, देवीलाल सांखला, पुष्पतराज मुणोत, मदनसिंह जोधा, तरुण वैष्णव, कैलाश चावला, चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मांगीलाल चौहान, हरिनारायण पाराशर, अमृत राजपुरोहित, तरुणनाथ योगी, पारसमल पालीवाल और दलपतसिंह राजपुरोहित,मनीष जागिड़,पुरुषोत्तम पारिख सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को और मजबूती दी।
सोजत की इस रैली ने गौ संरक्षण को लेकर जनभावनाओं का मजबूत संदेश प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का काम किया।

