पाली। शहर के सूरजपोल चौराहे पर रविवार सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास का पुतला फूंका। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को लेकर राधामोहन दास द्वारा की गई टिप्पणी पूरी तरह असम्मानजनक और आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा सार्वजनिक जीवन में स्वीकार्य नहीं है और इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा
राजपुरोहित ने कहा कि राधामोहन दास की टिप्पणी उनकी सोच और मानसिकता को दर्शाती है। “राजनीति में शब्द ही नेता की संस्कृति का परिचय देते हैं। अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है,” उन्होंने कहा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी केवल एक नेता का अपमान नहीं, बल्कि राजस्थान की राजनीतिक गरिमा पर भी आघात है। उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन भाषा में शालीनता बनाए रखना जरूरी है। साथ ही कांग्रेस ने मांग की कि राधामोहन दास अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।
नेताओं की मौजूदगी में जोरदार नारेबाजी…h
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल चाडवास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, शोभा सोलंकी, शहर अध्यक्ष हकीम भाई, कृष्णा सांसी, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा नीलम बिड़ला, मेहबूब भाई, मांगूसिंह दूदावत, रफीक चौहान, रमेश चावला, भेराराम गुर्जर, लक्ष्मण कच्छवाह, प्रकाश सांखला, मदन सिंह जागरवाल, साजिद भाई, भेरू सिंह, मानक गर्ग ठाकुरला, रणजीत सिंह भादरलाऊ, रामचंद्र बुनकर, बाबूलाल बोराणा, हेमाराम मनिहारी, रतन उदेश, आमीन अली रंगरेज, गोरधन प्रजापत, जोगाराम सोलंकी, मोनू भाई, आनंद सोलंकी, मुकेश देवासी, वीरेंद्र सिंह, आनंद सेन, अर्जुन सांसी, सुरेश बंजारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।


