in

पाली में रंजिश का खूनी खेल: शादी समारोह में लाठी–सरियों से हमला, ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश; एक ही परिवार के 9 घायल।

पाली, रोहट। जिले के रोहट थाना क्षेत्र के दुदिया गांव में आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया।

शनिवार शाम एक शादी समारोह के दौरान 10–15 लोगों ने एक ही परिवार पर लाठी–सरियों से हमला कर दिया और ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस हमले में महिलाओं सहित परिवार के 9 सदस्य घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग जान बचाने के लिए खेतों की ओर भागे। इसी दौरान हमलावरों का ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पहले से चल रही थी रंजिश…

घायल परिवार के अनुसार, 30 अप्रैल को उनके घर में शादी थी और 29 अप्रैल को बंदोली कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान गांव का एक युवक बार-बार ट्रैक्टर लेकर घर के सामने से निकल रहा था। टोकने पर विवाद हुआ और तभी से वह रंजिश पाल बैठा।

शनिवार शाम करीब 8 बजे वही युवक अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर पहुंचा और शादी स्थल के बाहर खड़े लोगों पर ट्रैक्टर दौड़ा दिया। इस दौरान एक युवक के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ गया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी–सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

9 लोग घायल, महिलाएं भी शामिल…

हमले में विनोद (28), हरिराम (48), शोभा (25), पानी देवी (42), रमेश (44), भंवरलाल (52), मोहिनी देवी (50), सूरज (26) और पप्पूराम (27) घायल हुए हैं। सभी घायलों का बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।

तीन आरोपी हिरासत में, जांच जारी

रोहट थाने के हेड कॉन्स्टेबल श्यामलाल ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: 800 किमी पीछा कर यूपी से पकड़ा शातिर चोर, सूने मकान से 31 लाख के गहने व नकदी चोरी का मामला।

पाली। सूरजपोल चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा प्रदेश प्रभारी का पुतला फूंका, पायलट पर टिप्पणी का विरोध।