in

पाली में कचरे को लेकर हुआ विवाद, बुजुर्ग पर किया हमला — सिर में लगे 7 टांके।

पाली। शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार शाम कचरे को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े में एक बुजुर्ग के सिर पर हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, नया बस स्टैंड के बाहर आमने-सामने स्थित दो भोजनालयों के बीच यह विवाद हुआ। सुखाराम (65) पुत्र मोतीराम अपने दाल-बाटी के भोजनालय के सामने सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कचरा उड़कर पड़ोसी भोजनालय की ओर चला गया, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पड़ोसी भोजनालय संचालक बाबूलाल व उसके बेटे हिमांशु ने सुखाराम के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने लोहे के औजार से हमला किया, जिससे सुखाराम के सिर में गहरी चोट आई और सिर फट गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजन घायल बुजुर्ग को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर 7 टांके लगाए। बताया जा रहा है कि चोट गंभीर होने के कारण काफी खून बह गया था।

कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची ने बताया कि मारपीट के आरोप में बाबूलाल और हिमांशु को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में नि:शुल्क अस्थि रोग चिकित्सा शिविर आयोजित, 84 मरीजों ने करवाई जांच।

सचिन पायलट पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पाली में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, राधामोहन दास का फूंका पुतला