in

सचिन पायलट पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पाली में फूटा कांग्रेस का गुस्सा, राधामोहन दास का फूंका पुतला

पाली | भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास द्वारा कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर रविवार को पाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर उतर आया। जिला कांग्रेस कमेटी, पाली के तत्वावधान में सूरजपोल चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और भाजपा प्रभारी का पुतला फूंका गया।

राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन: जिलाध्यक्ष

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन ही नेता की संस्कृति का परिचय देता है। सचिन पायलट के खिलाफ भाजपा प्रभारी की अशोभनीय टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि राजस्थान की गौरवशाली राजनीतिक मर्यादा पर हमला है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गिरती सियासी नैतिकता भाषा की शुचिता खोती जा रही है।

लोकतांत्रिक मूल्यों के हनन का आरोप

विधायक भीमराज भाटी और प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी ने तीखे शब्दों में कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रहे हैं। सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित भाषा के लिए कोई स्थान नहीं है और राधामोहन दास को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, चुन्नीलाल चाड़वास व प्रदेश प्रतिनिधि खेतसिंह मेडतिया ने बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसे बयान राजनीतिक शालीनता के गिरते स्तर को दर्शाते हैं।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष हकीम भाई, नीलम बिड़ला, मदनसिंह जागरवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, मेहबूब भाई टी, जीवराज बोराणा, आनंद सोलंकी, गोविंद बंजारा, जावेद सिरोहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में कचरे को लेकर हुआ विवाद, बुजुर्ग पर किया हमला — सिर में लगे 7 टांके।

पाली में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी जयपुर-पाली चलने वाली रोड़वेज बस।