पाली। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र नहर चौराहा, कॉलेज रोड और शिवाजी सर्किल के बीच सोमवार को एक रोड़वेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जयपुर से पाली मार्ग पर चलने वाली पाली डिपो कि बस (क्रमांक RJ 19PC 8010) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में बड़ा नुकसान टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अपने निर्धारित समय पर बस जयपुर से पाली पहुंची थी। जैसे ही बस नहर चौराहा और शिवाजी सर्किल के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया। नियंत्रण खोते ही बस सीधे डिवाइडर से टकराई और उस पर चढ़ गई।
दुर्घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि—किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई कोई जनहानि नहीं हुई।
गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए और यात्रियों की मदद की। सौभाग्य से जिस समय बस डिवाइडर पर चढ़ी, उस वक्त आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं था, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
घटना के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतारा गया और बाद में उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।


