in

सोजत: चार धाम यात्रा पूर्ण कर घर लौटे श्रद्धालुओं का मोहल्ले वासियों ने किया भव्य स्वागत।

सोजत। उत्तराखंड के पवित्र चार धाम—हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ एवं केदारनाथ की पावन यात्रा पूर्ण कर सोजत सिटी लौटे श्रद्धालुओं का मोहल्ले वासियो ने भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु संतोष देवी एवं नंद किशोर के आगमन पर पूरे मोहल्ले में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

श्रद्धालुओं के घर पहुंचते ही मोहल्लेवासियों एवं शहरवासियों ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई तथा मालाएं पहनाकर व साफा बांधकर उनका सम्मान किया गया। स्वागत के दौरान “हर-हर महादेव” और “जय बद्री विशाल” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष मंजू जुगल किशोर निकुम,जुगलकिशोर निकूमं, जगदीश पवार, सचिन, कविता, दिलखुश गहलोत सहित बड़ी संख्या में शहरवासी व समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं की सफल एवं मंगलमय यात्रा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए चार धाम के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री की प्राकृतिक सुंदरता, केदारनाथ की दिव्यता और बद्रीनाथ धाम की भव्यता और आध्यात्म ने मन को गहरी आस्था से भर दिया।

पूरे आयोजन में उत्साह, श्रद्धा और एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। मोहल्लेवासियों की सक्रिय सहभागिता ने इस स्वागत समारोह को विशेष बना दिया, जिससे क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण और भी प्रगाढ़ हो गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी जयपुर-पाली चलने वाली रोड़वेज बस।