सोजत। नगर के प्रमुख आराध्य स्थल श्री राधाकृष्ण धाम में 6 से 8 मई 2026 तक त्रिदिवसीय शिव महिमा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजन के तहत प्रसिद्ध कथा व्यास संत कृपाराम जी महाराज द्वारा प्रतिदिन शिव महिमा कथा का भावपूर्ण वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कृषि मंडी रोड, नरसिंहपुरा स्थित श्री राधाकृष्ण धाम में किया जा रहा है, जो गुरु राजाराम जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न होगा।
यह आयोजन पूर्व पार्षद स्वर्गीय ललित कुमार सोलंकी की पावन स्मृति में सोलंकी परिवार द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख, घांची समाज सोजत अध्यक्ष एवं पाली जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी ने बताया कि श्री राधाकृष्ण धाम में नव-निर्मित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में यह विशेष धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है।
मुख्य कार्यक्रम..
6 से 8 मई: प्रतिदिन शिव महिमा कथा का आयोजन
8 मई (शुक्रवार):
प्रातः 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मूर्ति स्थापना.
दोपहर में महाप्रसादी का आयोजन.
आयोजन की तैयारियों में श्री राधाकृष्ण धाम समिति के मोन्टू बिस्सा सहित सोलंकी परिवार के सदस्य—घीसालाल सोलंकी, श्रीमती शायरी देवी, कन्हैयालाल सोलंकी, प्रकाश सोलंकी, जयंतीलाल सोलंकी, श्रीमती कमला देवी, नेकी देवी, इन्द्रादेवी, रेखा, कविता, कौशल्या, ममता आदि—पूरी सक्रियता से जुटे हुए हैं।
धार्मिक वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा, जिसमें नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

