in

सोजत मे राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन।

सोजत।स्थानीय न्यायालय परिसर में माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका स्तर पर दिनांक 09.05.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हेतु गठित बैंचों में प्रथम बेंच दिनेश कुमार गढवाल, एडीजे सोजत की अध्यक्षता व सदस्य के रूप में आनंदीलाल भाटी , अधिवक्ता व दिलीप सिंह, तहसीलदार सोजत तथा द्वितीय बेंच में जेएम शिवदान चौधरी एवं सदस्य के रूप में अधिवक्ता देवेंद्र कुमार व्यास द्वारा प्रकरणों में उपस्थित पक्षकारों को जरिये राजीनामा प्रकरणों के निस्तारण के लिये समझाईश की गई।

इस लोक अदालत में 988 प्रि लिटिगेशन व 403 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण रखे गये जिनमें से 435 प्रि-लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुए 873000/- रूपये की अवार्ड राशि तथा 86 पोस्ट लिटिगेशन के प्रकरण निस्तारित करते हुये 4595492 /- रूपये की अवार्ड राशि पारित की गई।

लोक अदालत में निस्तारित प्रकरणों में श्री राजेन्द्र चौधरी, नरेन्द्र सेन, गोविंद सिंह राजपुरोहित , भरत, लक्ष्मण मेघवाल आदि अधिववतागण, वित्तियों संस्थाओं के अधिकारीगण तथा न्यायालय के कर्मचारी धमेन्द्र, नेहा भाटिया, सुखाराम, मंगलाराम, बालाराम, अक्षय जोधा, लोकेश टाक, सूरज सिंह, ओमप्रकाश और तालुका विधिक सेवा समिति के कन्हैया लाल, दुलीचन्द कुमावत, सावल प्रभात व्यास, अशोक राव आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में मौसम का दोहरा असर: कहीं लू का कहर, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट।

अजमेर दरगाह में हड़कंप: ‘बड़ी देग’ में कूदकर चढावे के पैसे बटोरने लगा युवक- पुलिस जुटी जांच मे।