in

सोजत: ग्राम रेंदड़ी में श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, संतों का रहेगा सानिध्य।

सोजत। निकटवर्ती ग्राम रेंदड़ी में पिछले चार दिनों से जारी श्री नीलकंठ महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत गुरुवार को मुख्य समारोह का भव्य आयोजन होगा। इस दौरान भगवान शिव की मूर्तियों की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

आयोजन समिति के जीवाराम कडोलिया ने बताया कि इस पावन अवसर पर नवनिर्मित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में मूर्ति स्थापना, कलश स्थापना, ध्वजारोहण, पूर्ण यज्ञाहुति एवं महाआरती जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।

समारोह संत-महात्माओं के सानिध्य में आयोजित होगा, जिसमें बालक दास महाराज (कर्मा बाई मंदिर, सोजत), सुजन दास महाराज (बड़ा रामद्वारा, पाली) एवं सुरेंद्रनाथ महाराज (इच्छाधारी बालाजी मंदिर, मोहरा कला) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में हनुमान बेनीवाल, बद्रीराम जाखड़, दिलीप चौधरी, राजेंद्र चौधरी एवं संगीता बेनीवाल सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

महोत्सव के अंतर्गत साध्वी विमला बाईसा द्वारा वीर तेजाजी महाराज की कथा का वाचन किया गया, वहीं आचार्य पंडित कन्हैयालाल जोशी (भैंसाना), युधिष्ठिर शास्त्री एवं पंडित हेमंत तिवारी द्वारा यज्ञ की पूर्णाहुति करवाई जाएगी।

आयोजन को सफल बनाने में हीरालाल फगेड़िया, रानीलाल फगेड़िया, महेंद्र कंडोलिया, मदन कुंडिया सहित ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पाली दौरा: नवनिर्मित जिला कार्यालय का किया अवलोकन