in

सोजत: 628वीं संत कबीर साहेब की जयंती पर उमड़ा भक्ति का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा।

सोजत। संत शिरोमणि कबीर साहेब की 628वीं जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को संत छोगाराम जी साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट आश्रम, रामप्याऊ में भव्य कबीर जयंती महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई विशाल शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कबीर साहेब के संदेशों का स्मरण किया।

महोत्सव की शुरुआत सुबह 7:30 बजे उपखंड कार्यालय सोजत के सामने से भव्य शोभायात्रा रवाना हुई,जिसमे मंगल कलश धारण किए सैकड़ों महिलाएं रथ पर विराजित संत गण शोभायात्रा मे शामिल रहे। शोभायात्रा राजपोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, जैतारणिया दरवाजा, सीओ कार्यालय और कृषि मंडी रोड से होती हुई ट्रस्ट आश्रम, रामप्याऊ पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु भजन-कीर्तन, बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और कलश यात्रा के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

शोभायात्रा में महंत रामविलास साहेब, महंत माधवदास महाराज, केशवदास साहेब,सुरदास साहेब, बाबुदास साहेब, गौतमदास साहेब और खूमदास साहेब सहित अनेक संत-महात्माओं का सान्निध्य प्राप्त हुआ। संतों के सान्निध्य और श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सिनेमा हॉल चौराहे पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवीलाल सांखला, रामस्वरूप भटनागर, गोरधनलाल गहलोत, महेश लड्ढा, करणसिंह सहित अन्य सदस्यों ने संतों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। वहीं चारभुजा मंदिर चौराहे पर ओम पाराशर, जगदीश पाराशर, सुजाराम, कृष्णा टेलर, देवीसिंह, कमलसिंह चौहान,श्यामलाल खीची,रतनलाल घाँची सहित कई गणमान्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

महोत्सव के सफल आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष विरदीचंद गहलोत, उपाध्यक्ष सुरेशचंद्र परिहार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल टांक, सचिव गणपतलाल गहलोत, पुनाराम, मांगीलाल, सोहन, ओमप्रकाश जांगिड़, नथुराम गारू, इंदरचंद, मोहनलाल, राकेश, श्यामलाल सहित सभी पदाधिकारियों एवं भक्तों ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का अनुपम संगम देखने को मिला।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत जिला अस्पताल में पहली बार ‘अल्टेमेयर प्रोसीजर’ (Altemeir procedure) से की रेक्टल प्रोलैप्स की सर्जरी ।

140 साल का गौरवशाली सफर: अंग्रेजों के दौर में बना सोजत का स्कूल नंबर-1, रायशुमारी में बना शहर का सबसे पसंदीदा विद्यालय।