in

पाली: समाजसेवी मरहूम वजीर अली रंगरेज की चौथी बरसी पर 4 जुलाई को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर।

पाली। रंगरेज समाज विकास समिति, पाली एवं पाली जिला कार टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रख्यात समाजसेवी मरहूम जनाब वजीर अली जी रंगरेज की चौथी पुण्यतिथि (बरसी) के अवसर पर 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मरहूम वजीर अली जी के सुपुत्र जनाब जीशान अली रंगरेज ने बताया कि उनके वालिद साहब ने अपना संपूर्ण जीवन समाजसेवा, जनहित एवं जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित किया। उनकी स्मृति को सेवा कार्यों के माध्यम से जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से इस वर्ष भी उनकी बरसी पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने शहर के समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं से अपील की कि वे इस जनहितकारी अभियान में अपनी सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करें तथा अपनी गरिमामयी उपस्थिति से रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है और रक्तदान मानवता की सबसे श्रेष्ठ सेवा है।

कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 4 जुलाई 2026 (शनिवार)
समय: प्रातः 10:00 बजे से
स्थान: बांगड़ अस्पताल ब्लड बैंक, पाली
रक्तदान शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 7737596911 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजकों ने सभी नागरिकों से इस सेवा अभियान में सहभागी बनकर मानवता की मिसाल पेश करने का आग्रह किया है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सिर्फ संस्था नहीं, जनहित का “ब्रांड” बन चुका है रोशनी फाउंडेशन समूह ।

पाली विधायक भीमराज भाटी का राजपुरोहित समाज ने किया भव्य स्वागत; गंगा प्रसादी कार्यक्रम में हुए शामिल