in

सोजत: सिर्फ संस्था नहीं, जनहित का “ब्रांड” बन चुका है रोशनी फाउंडेशन समूह ।

सोजत अस्पताल के विकास और जनसुविधाओं के लिए, हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबसे पहले उठाई बुलंद आवाज।

सोजत। जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने वाला रोशनी फाउंडेशन सामाजिक सरोकार समूह आज सोजत में सामाजिक सरोकार और जनसेवा का पर्याय बन चुका है। यह समूह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि आमजन की उम्मीदों और अधिकारों की मजबूत आवाज बनकर उभरा है।

सोजत जिला अस्पताल के विकास को लेकर फाउंडेशन ने समय-समय पर अनेक महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया। जिला अस्पताल के क्रमोन्नयन से लेकर अस्पताल में बेड बढ़ाने, अत्याधुनिक लैब और नए चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने, गायनिक वार्ड के विस्तार, नई विद्युत केबल लगाने, डायलिसिस सेंटर शुरू कराने तथा आर्थोपेडिक ऑपरेशन थिएटर को पुनः चालू कराने तक हर मुद्दे पर समूह ने निरंतर संघर्ष किया।

इसके अलावा वर्षों से बंद पड़े आईसीयू वार्ड को पुनः शुरू कराने, अस्पताल के लिए जनरेटर और सोलर प्लांट की व्यवस्था, लंबे समय से अनुपयोगी पड़े डीप फ्रीजर को चालू करने के लिए मोर्चरी विस्तार तथा मरीजों और परिजनों के लिए आवश्यक जनसुविधाओं की मांग भी रोशनी फाउंडेशन ने मजबूती से उठाई।

रोशनी फाउंडेशन के अशोक बारठ और वीर बहादुर सिंघाड़िया ने बताया कि समूह का उद्देश्य केवल मांग करना नहीं, बल्कि सोजत अस्पताल को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श अस्पताल के रूप में विकसित करना है। जनहित के प्रति समर्पित इस संगठन ने हमेशा तथ्यों और सकारात्मक पहल के साथ अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई है, जिसके कारण इसकी आवाज को गंभीरता से लिया जाता है।

आज रोशनी फाउंडेशन सामाजिक सरोकार समूह जनसेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के कारण सोजत में एक विश्वसनीय पहचान बना चुका है और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास तथा आमजन के हितों के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गौरवपूर्ण सरकारी सेवा के बाद अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे हुई सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त,दी भावभीनी विदाई