in

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना, पाली जिले में हुआ 150 यूनिट रक्तदान

पाली । 2 जुलाई 2026 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मदन राठौड़ का जन्मदिवस आज पाली जिले में “सेवा दिवस” के रूप में अत्यंत उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाया गया। भाजपा जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिले के सभी मंडलों में विभिन्न सेवा कार्यों की धूम रही।

 

रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण पर रहा जोर
जन्मदिवस के अवसर पर सोजत, सुमेरपुर एवं बाली विधानसभा क्षेत्रों में विशेष रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 150 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले भर में पौधारोपण किया गया तथा मूक पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

गौ सेवा और बच्चों के बीच बांटी खुशियां
शिव नंदी गौशाला सहित जिले की विभिन्न गौशालाओं में कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ व लापसी खिलाकर आशीर्वाद लिया। वहीं, हिन्दू सेवा मंडल में आयोजित एक आत्मीय कार्यक्रम में आश्रम के बच्चों को फल वितरित किए गए। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने लाडले नेता के दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इन विविध कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी एवं जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रमों के दौरान पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी, जिला महामंत्री दिग्विजयसिंह राठौड़, नारायण कुमावत, प्रताप सिंह जोधा, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भाटी, गोपाल बजारा, मूलसिंह भाटी, जिला कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबु और जहीर मकरानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे जिले में कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह का माहौल देखा गया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली विधायक भीमराज भाटी का राजपुरोहित समाज ने किया भव्य स्वागत; गंगा प्रसादी कार्यक्रम में हुए शामिल