in

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

पाली, 2 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय मदन राठौड़ का जन्मदिन गुरुवार को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सरवन सिंह बागड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

साफा व दुपट्टा पहनाकर किया आत्मीय स्वागत

कार्यक्रम की शुरुआत में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर मकरानी ने प्रदेश महामंत्री सरवन सिंह बागड़ी को साफा पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज कोहिनूर, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम खोखर, जिला महामंत्री लियाकत अली अजमेरी, शिवाजी मंडल उपाध्यक्ष सलीम भाई घोसी, जिला संयोजक पीर मोहम्मद कंटालिया, गफ्फार शेख, शेरु दातार, दिलावर खान पठान, इमरान अली चूड़ीघर, सलाम शेख, महमूद कबाड़ी, मोहब्बत अब्बासी और जावेद भास्कर ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह (दुपट्टा) पहनाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

केक काटा और कुष्ठ रोगियों को बांटे फल

स्वागत समारोह के पश्चात प्रदेश महामंत्री सरवन सिंह बागड़ी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन का केक काटा गया। इस शुभ अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए हिंदू सेवा मंडल में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए गए। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से मदन जी भाई साहब के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की प्रार्थना की।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सेवा कार्य और जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र बोहरा, कोषाध्यक्ष साबू जी, जिला संयोजक त्रिलोक चौधरी, दिग्विजय सिंह, गोपाल बंजारा, राकेश जी, सोमनाथ मंडल पूर्व उपाध्यक्ष ममता बोहरा, महिला मोर्चा से मनोहर कवर और नैना व्यास सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी व सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मना, पाली जिले में हुआ 150 यूनिट रक्तदान