in

रक्तदान बनेगा सच्ची श्रद्धांजलि, मुस्लिम युवा खिदमत समिति द्वारा, सोजत में विशाल रक्तदान शिविर, सभी से सहभागिता की अपील

सोजत। मरहुम इंसाफ खां (नेताजी), मोहम्मद सेराज (शेरु भाई) एवं मरहूमा सायरा बानो छिपा की याद में मुस्लिम युवा खिदमत समिति के तत्वावधान में 2 जुलाई 2026, गुरुवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रक्तदान शिविर हजरत नुरशाह बाबा मस्तानशाह बाबा दरगाह परिसर में आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

रक्तदान समिति के अध्यक्ष साकिर राजा सिलावट ने बताया कि मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा पहली बार इस प्रकार का विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सोजत शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने तथा शिविर को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और महादान भी। हमारे द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। यदि हमारे रक्त से किसी मरीज की जान बचती है तो यही इस शिविर की सबसे बड़ी सफलता होगी।”

शिविर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8890032891 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुस्लिम युवा खिदमत समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं आमजन से इस मानवीय सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान देने का आह्वान किया है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिसरवादा गांव की अरुणिमा जैतावत बॉलीबॉल खेल में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

गौरवपूर्ण सरकारी सेवा के बाद अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे हुई सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त,दी भावभीनी विदाई