in

पाली में मोहर्रम की धूम, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; देर शाम श्रद्धा के साथ मनाई गई मेंहदी की रस्म

RJ 22 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जाहिद गौरी की रिपोर्ट।

पाली | 23 जून (मंगलवार) पाली में मोहर्रम के मौके पर जंग-ए-करबला के शहीदों की याद को ताजा करते हुए अखाड़ों द्वारा पारंपरिक रस्मों और हैरतअंगेज करतबों का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पूरे शहर में ‘या हुसैन’ की सदाएं गूंजती रहीं।

अखाड़ों का हुसैनी लाव-लश्कर और जांबाजी के करतब

जंगीवाड़ा चौक से सलामी लेकर शहर के विभिन्न प्रमुख अखाड़े अपने उस्तादों, लाइसेंसदारों, खलीफा, भंडारी और शागिर्दों के साथ निर्धारित रूट पर रवाना हुए।

प्रमुख अखाड़े व उस्ताद: अखाड़ा मीर के उस्ताद चांद मोहम्मद जी घोसी व लाइसेंसदार सलमान रोशन मोयल, अखाड़ा शेख चिराग (नवलखा रोड) के उस्ताद व लाइसेंसदार हाजी फकीर मोहम्मद जी चढ़वा, अखाड़ा मीर अजीम (जंगीवाड़ा) के उस्ताद हासम बा खिलेरी व लाइसेंसदार हाजी गुलाम नबी जी पठान, अखाड़ा मीर अजीम (नाडी मोहल्ला) के उस्ताद हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी, अखाड़ा मीर अजीम (गरीब नवाज कॉलोनी) के उस्ताद हाजी घीसू भाई घोसी, अखाड़ा शेख चिराग (भैरूघाट) के उस्ताद फारुक भाई पठान, और अखाड़ा मीर अजीम (राम रहीम कॉलोनी) के उस्ताद मोहम्मद आमीन भाई चितेरा।

यह हुसैनी कारवां गोल निंबंड़ा, चूड़ीगर बाजार, रुई कटला, प्यारा चौक, मोमीनों का बास और कुरैशी चौक होते हुए कादरियां चौक पहुंचा। पूरे रूट पर अखाड़ेबाजों का शबील, आइसक्रीम, स्पेशल छबील और ठंडी छाछ से स्वागत किया गया।

कादरियां चौक पर JDR और RCI ग्रुप द्वारा ऐतिहासिक इस्तकबाल

कादरियां चौक पहुंचने पर JDR ग्रुप और RCI ग्रुप के बैनर तले एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जोधपुर (सूर्यनगरी) से आए खास मेहमान: JDR ग्रुप के साहिल खान, वसीम खान, समीर खान, इमरान खान खुराक, और सलमान खान (टीम जोधपुर)।

पाली टीम व स्थानीय नेता: RCI ग्रुप के युवा नेता व समाजसेवी अरबाज खान अज्जू, साहिल खान शेरू, सलीम खान अब्बासी, संजू अब्बासी, मोहम्मद आरिफ शेट्टी, अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश कोर्डिनेटर मोहम्मद सलीम रंगरेज और उस्ताद हाजी फकीर मोहम्मद जी चढ़वा।

इस दौरान तमाम अखाड़ों, अखाड़ा इंतजामिया कमेटी के सदर इंसाफ भाई सोलंकी (मय टीम), पुलिस उपाधीक्षक  मंगलेश चूंडावत और कोतवाली प्रभारी श्री रविंद्र सिंह खिंची का जोरदार ऐतिहासिक स्वागत व बहुमान किया गया।

आभार प्रदर्शन: अखाड़ा कमेटी सदर इंसाफ भाई सोलंकी  ने JDR व RCI ग्रुप का शुक्रिया अदा किया व पुलिस प्रशासन, मेडिकल टीम और नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

देर शाम हुई हजरत कासिम की मेंहदी की रस्म और मुकद्दस जियारत

शाम ढलते ही शहर के मुस्लिम इलाकों में पारंपरिक रूप से हजरत कासिम की मेंहदी की रस्म अदा की गई।

विशेष जियारत: केरिया दरवाजा (मंजूर डाइंग के पास) हाजी मोहम्मद उमर साहब लोहार व असलम भाई सिंधी के सानिध्य में हजरत आली मकाम का रोजा शरीफ, इमाम की आल (नस्लो-नस्ब) का अमामा शरीफ और जुब्बा मुबारक की जियारत का विशेष इंतजाम किया गया। यहाँ सैकड़ों अकीदतमंदों (पुरुषों व खवातीन) ने मेंहदी की रस्म के साथ मुकद्दस जियारत का शर्फ हासिल किया।

इसके साथ ही जंगीवाड़ा, नवलखा रोड, कादरियां चौक, नाडी मोहल्ला, नया गांव, और हैदर कॉलोनी सहित तमाम इलाकों में रस्म अदायगी के बाद फातिहाखानी की गई।

सुरक्षा और नागरिक व्यवस्थाएं रहीं मुस्तैद

इस ऐतिहासिक और बड़े आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे और जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा। नगर निगम और बांगड़ हॉस्पिटल की मेडिकल टीम भी अलर्ट मोड पर रही, जिसमें हाजी मोहम्मद (नर्सिंग ऑफिसर), सुरेश कुमार (ड्राइवर), और गौरव (हेल्पर) के रूप में तैनात रहकर सेवाएं दीं। अखाड़ा इंतजामिया कमेटी के तमाम पदाधिकारियों ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“कबीर वाणी की अमृतधारा बहेगी सोजत में”, 23 जून से 7 दिवसीय भव्य सत्संग समारोह।