पाली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री मदन राठौड़ अपने दो दिवसीय प्रवास पर पाली पहुँचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नवनिर्मित जिला कार्यालय का सघन अवलोकन किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय के बुनियादी ढांचे और संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए की गई तैयारियों की सराहना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राठौड़ ने कहा कि नए जिला कार्यालय के विधिवत शुरू होने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा और गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यालय जिले में पार्टी की मजबूती और कार्यकर्ताओं के समन्वय का प्रमुख केंद्र बनेगा।
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री आईदान भाटी, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, नरेश ओझा, रामकिशोर साबू, सुरेश पवार, जुगल किशोर निकुंभ, राकेश पवार, मुकेश नाबरिया और राहुल मेवाड़ा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


