in

छात्रों की गूंज’ अभियान: पाली में कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम, नेताओं ने कहा- देश की शिक्षा व्यवस्था ICU में

​पाली। 27 जून 2026 देश भर के छात्रों की आवाज को एक मंच देने, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘छात्रों की गूंज’ के तहत शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी पाली के तत्वावधान में एक भव्य संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कांग्रेस पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
​कार्यक्रम के दौरान कोटा में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर जन-प्रस्तुतीकरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों द्वारा उठाए गए सवालों तथा राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

​प्रेस वार्ता में सरकार पर तीखे हमले
​अभियान के तहत आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र मुंड ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा:
​”देश की शिक्षा व्यवस्था इस वक्त ICU में है। यदि शिक्षा संबंधी नीतियों में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो देश का युवा आगामी चुनावों में इसका करारा जवाब देगा और सरकार बदल देगा।”
​कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाडा ने छात्रों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की भावुक अपील करते हुए कहा कि यह केवल कोई राजनीतिक आंदोलन नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। युवाओं को अपने अधिकारों के लिए सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।

​शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग
​पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक भीमराज भाटी व ब्यावर कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशोर चौधरी ने केंद्र सरकार को परीक्षा प्रणाली सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, हाल ही में हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की।
​प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, जिला सह प्रभारी श्रवण पटेल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा व गणपत पटेल ने कहा कि बार-बार पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का मनोबल टूट रहा है और व्यवस्था की विश्वसनीयता खत्म हो रही है। देश का युवा सिर्फ अपनी मेहनत का सम्मान और निष्पक्ष परीक्षा चाहता है।

​इन प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी
​पाली शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, यशपालसिंह कुम्पावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोरधन देवासी और ओमा चौधरी ने परीक्षाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखा।


​कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
मेहबूब टी, मंगलाराम चौधरी बाड़सा, जोगाराम सोलंकी, आनंद सोलंकी, यशपालसिंह शिवतलाव, गुलाबसिंह गिरवर, सीताराम टांक, सुरबाला काला, गोबिंद बंजारा, राकेश मेवाड़ा, महेश जोशी, भेरूसिंह सोनाणा, महावीर कटारिया, ताराचन्द चन्दनानी, विकास राठौड़, गोरधन प्रजापत, दिनेश दवे, मोहनसिंह गुडलाई, वागाराम विश्नोई, पूनमचंद विश्नोई, चन्द्रपाल सिंह पुनायता, मगराज सोनी, फारुख रँगीला, साबिर अशरफी, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार, असगर कुरैशी, धनराज लोहार, विक्रम राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

79 वर्षों की रायशुमारी: सोजत की पहली पसंद बने लक्ष्मीनारायण दवे, महेन्द्र सुराणा और विकास कुमार