in

सोजत सीबीईओ कार्यालय की बदली सूरत, शिक्षकों, स्टाफ और भामाशाहों के सहयोग से हुआ कायाकल्प।

सोजत। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) कार्यालय सोजत की सूरत अब पूरी तरह बदल गई है। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों, कार्यालय स्टाफ और भामाशाहों के श्रमदान और आर्थिक सहयोग से कार्यालय का व्यापक कायाकल्प किया गया है।

कार्यालय में साफ-सफाई, रंग-रोगन और आकर्षक साज-सज्जा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। इसमें प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं जोड़ी गई हैं, जिससे कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु हो सके।

कार्यालय परिसर के पास वृक्षारोपण कर एक सुंदर वाटिका विकसित की गई है। पर्यावरण प्रेमी भामाशाह अनोपसिंह लखावत और सोजत की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से यह वाटिका अब पुष्पित-पल्लवित हो रही है। शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह सुबह-शाम इसकी देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस पूरे कार्य के पीछे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह की पहल और एसीबीईओ मोहम्मद रफ़ीक व बगदाराम जांगिड़ की प्रेरणा रही। इनके नेतृत्व में शिक्षकों और स्टाफ ने मिलकर कार्यालय को नया रूप दिया।

कार्यालय के कायाकल्प में खारियानीव के प्रधानाचार्य लादूराम, सोजत रोड पीईईओ चेलाराम वारेसा, धीनावास पीईईओ सुनीता सांदू, सुरायता के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह मीणा सहित कई शिक्षकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
वहीं कार्यालय स्टाफ में सरदार सिंह, प्रकाश सिद्धावत, राजकुमारी भटनागर, मेवा सिंह, देवाशीष, नेमीचंद, आत्मराम, अभिमन्यु, अजित सिंह, विकास प्रजापत, मनीष टाक, मानाराम, नेमाराम, रमेश कुमार, मनोज शर्मा, नरपत राज, विजय गहलोत और दिलीप सांखला ने साज-सज्जा कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खटीक समाज ने प्रतिभाओं और नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया बहुमान, समाज उत्थान का संकल्प

पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर भाजपा पाली जिला कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित