सोजत। रावणा राजपूत समाज के गौरव एवं प्रतिभाशाली युवा श्री विक्रम सिंह पंवार द्वारा आर.ए.एस. 2024 भर्ती परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल करने पर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर रावणा राजपूत समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने विक्रम सिंह पंवार को माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि विक्रम सिंह पंवार ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर यह मुकाम हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि आज के युवाओं को विक्रम सिंह पंवार से प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। उनकी इस सफलता से पूरे समाज में गर्व और उत्साह का वातावरण है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह दहिया, हनुमान सिंह देवड़ा, मांगू सिंह पंवार, भारत सिंह धानेचा एवं गोपाल सिंह मांगलिया सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विक्रम सिंह पंवार को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की।


