in

बेज़ुबान पंछियों के लिए लगाए 51 परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सोजत/खारिया नीव। मिशन “आओ बने पंछियों का सहारा” के तहत भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खारिया नीव स्थित शिव सागर फार्म हाउस में 51 परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व मिशन कौमी एकता संस्था के उपाध्यक्ष एवं पर्यावरण प्रेमी युसूफ रज़ा खान ने किया।

युसूफ रज़ा खान ने बताया कि वे पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 150 से 200 परिंडे लगाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहे हैं। इस वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए अब तक करीब 450 परिंडे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मानसून आने में अभी समय है, इसलिए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है और यह सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस अवसर पर बगदा राम मारसाहब, उनकी धर्मपत्नी, अलादीन मेव एवं फारूक गोरी ने कड़ी धूप में परिंडे लगाने में सहयोग किया। सभी सहयोगियों ने परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम के अंत में युसूफ रज़ा खान ने आमजन से अपील की कि वे भी अपने-अपने क्षेत्र में परिंडे लगाकर बेज़ुबान पंछियों की प्यास बुझाने में योगदान दें।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत : नियमित कक्षाएं संचालित करने एवं विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के समाधान को लेकर ABVP ने सौंपा ज्ञापन।

सोजत: एसडीएम रवि प्रकाश ने किया सक्षम सेवा केंद्र का अवलोकन, दिव्यांगजनों से उनके अनुभव किये साझा।