in

सोजत: एसडीएम रवि प्रकाश ने किया सक्षम सेवा केंद्र का अवलोकन, दिव्यांगजनों से उनके अनुभव किये साझा।

सोजत। सोजत के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश ने ट्रोमा वार्ड परिसर स्थित सक्षम दिव्यांग सेवा केंद्र का अवलोकन कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपस्थित दिव्यांगजनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान सक्षम के प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा, केंद्र प्रमुख श्रवण उपाध्याय एवं प्राणदा प्रमुख रवि मेवाड़ा ने एसडीएम को केंद्र की वार्षिक पत्रिका भेंट की। साथ ही दिव्यांगजनों के कल्याण और पुनर्वास के लिए सक्षम द्वारा प्रदेश स्तर पर किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जागरूकता कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

एसडीएम रवि प्रकाश ने केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों के हित में किए जा रहे प्रयासों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर समाजसेवी अनोपसिंह लखावत एवं धीनावास के पूर्व सरपंच परमेश्वर खत्री ने उपखंड अधिकारी का सम्मान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में सहकेंद्र प्रमुख नारायण लाल, टोली सदस्य भेराराम, केंद्र संचालक तरुण मेवाड़ा तथा हर्षाली शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेज़ुबान पंछियों के लिए लगाए 51 परिंडे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

सोजत: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का सोजत में भव्य स्वागत,संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा।