in

सोजत: पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का सोजत में भव्य स्वागत,संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा।

सोजत। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के सोजत आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के निवास स्थान पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अरुण चतुर्वेदी का साफा एवं पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता समन्वय तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई। चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, प्रफुल ओझा, हीरालाल काठेर, जगदीश सिंह, जितेंद्र व्यास, जोगेश जोशी (लक्की), राकेश भटनागर, राकेश खींची, राजेंद्र शर्मा, रामगोपाल, नरपत राव, दिनेश देवासी, नारायणलाल परिहार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: एसडीएम रवि प्रकाश ने किया सक्षम सेवा केंद्र का अवलोकन, दिव्यांगजनों से उनके अनुभव किये साझा।

पाली में लोकतंत्र के प्रहरियों का भव्य सम्मान: भाजपा ने आपातकाल की 51वीं बरसी पर मनाया ‘काला दिवस’ ।